{"_id":"698023b92b7001c671043bbc","slug":"fraud-in-name-of-minister-brothers-accused-of-cheating-youth-of-5-lakh-on-pretext-of-police-job-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, सगे भाइयों ने खुद को बाताया मंत्री रिश्तेदार; फिर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस भर्ती के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, सगे भाइयों ने खुद को बाताया मंत्री रिश्तेदार; फिर धमकाया
Mon, 02 Feb 2026 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:40 AM IST
सार
आगरा में दो सगे भाइयों ने एक युवक से पुलिस भर्ती के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर डाली। आरोपियों ने खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताने वाले दो सगे भाईयों पर एक युवक से पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप है। पीड़ित ने मामले की तहरीर रुनकता पुलिस चौकी में दी है।
पीड़ित अनिल कुमार निवासी जारुआ कटरा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। खुद को सत्ताधारी दल से जुड़ा नेता बताया। उन्होंने मंत्री और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खिंचवाई गई अपनी फोटो भी दिखाई। पार्टी में अपनी पहुंच का हवाला देकर बेटे को पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले में 10 लाख रुपये की मांग की। इसमें से पांच लाख रुपये ले भी लिए। सालभर तक जब बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे।
आरोप है कि इस पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि वे ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार हैं। शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि इस घटना के बाद उसका बेटा मानसिकरूप से परेशान है। वह परीक्षाओं की तैयारी भी नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।