फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud from lucky draw winner in kaun banega crorepati

‘केबीसी’ में कार जीतने वालों के साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी, खुद बिगबी ने सौंपी थी चाबी

Fri, 01 Sep 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Sep 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
fraud from lucky draw winner in kaun banega crorepati
केबीसी - फोटो : अमर उजाला
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में लकी ड्रा जीतने वालों के साथ धोखाधड़ी हो गई। शो के आयोजकों ने उन्हें अब तक ड्रा जीती गई कार नहीं सौंपी है। तीन साल बाद अब शो दोबारा शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में अब विजेता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने प्रतिष्ठित टीवी शो में इस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है, इसका उन्हें अनुमान नहीं था।
 
बता दें कि आगरा के कचहरी घाट, बेलनगंज निवासी नवल किशोर अग्रवाल को तीन साल पहले 16 नवंबर 2014 को टीवी पर प्रसारित हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्पेशल एपिसोड में भाग लेने का अवसर मिला था। उनका कहना है कि केबीसी इस एपिसोड में उन्होंने लकी ड्रा में मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जीती थी। 
विज्ञापन


मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें कार की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी थी। उस पल को वो ताउम्र नहीं भूल सकते हैं। शो में कार जीतने के बाद उन्हें 30 फीसदी टैक्स भी जमा कराना था, जोकि उन्होंने बैंक में जमा करा दिया। इसके बाद से कार की डिलीवरी होने का आज तक इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स भी ले लिया वापस

fraud from lucky draw winner in kaun banega crorepati
नवल - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में वह शो के आयोजकों और चैनल के प्रतिनिधियों से लगातार मेल के माध्यम से संपर्क में रहे, उन्होंने कई दफा आश्वासन भी दिया, लेकिन कार नहीं भेजी गई। परेशान होकर उन्होंने बैंक में जमा कराया टैक्स भी वापस ले लिया। उनका कहना है कि इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी बसंत शर्मा को भी लकी ड्रा में कार मिली थी, जोकि आज तक उन्हें नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed