फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud case registered against 13 including former deputy registrar and BJP leader read entire case

Mainpuri: पूर्व उप निबंधक और भाजपा नेता समेत 13 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 15 May 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 12:15 PM IST
सार

सीजेएम न्यायालय के आदेश पर भोगांव पुलिस ने पूर्व उप निबंधक और भाजपा नेता समेत 13 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


 

विज्ञापन
Fraud case registered against 13 including former deputy registrar and BJP leader read entire case
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में ब्रज भूमि शीतालय को धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में पूर्व उप निबंधक और भाजपा नेता समेत 13 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मंगलवार शाम को भोगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह में पुलिस को जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन


सीजेएम न्यायालय के आदेश पर भोगांव पुलिस ने मंगलवार को पूर्व उप निबंधक भोगांव सुभाष चंद्र और भाजपा नेता अश्वनि पांडेय समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार जिला मथुरा के थाना बरसाना के गांव सिवाल के रहने वाले हेमंत गुर्जर वर्तमान में सेक्टर-11 द्वारिका नई दिल्ली में रहते हैं। वे थाना बिछवां क्षेत्र में संचालित ब्रज शीतालय के निदेशक हैं। कुछ लोगों ने फर्जी कागजों के आधार पर दूसरी फर्म बनाने के बाद हेमंत गुर्जर को हटाकर धोखाधड़ी करके मैनपुरी के सराफा कारोबारी को बेच दिया गया है। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषि कुमार यादव निवासी नगला कुंदन चिर्रा, पूर्व उप निबंधक भोगांव सुभाषचंद्र, भाजपा नेता अश्वनी पांडेय निवासी पचौरी कंपाउंड , सराफा कारोबारी प्रदीप उर्फ पप्पी गोयल निवासी सराउग्यान थाना कोतवाली की भूमिका महत्वपूर्ण है। शीतालय को पप्पी गोयल को बेचा गया है।
विज्ञापन


उनके साथ लगभग 13 करोड़ की संपत्ति की धोखाधड़ी करने में कृष्ण कुमार निवासी नगला कुंदन चिर्रा, जितेंद्र कुमार निवासी चिर्रा, जगदीश प्रसाद निवासी किन्हावर, सीए शैलेंद्र गोयल, रोहित गोयल, सुचेता गोयल निवासी सराउग्यान थाना कोतवाली, सागर जैन निवासी पंजाबी कॉलोनी थाना कोतवाली, जितेंद्र कुमार निवासी किन्हावर थाना बिछवां भी शामिल हैं। भोगांव पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सात दिन बाद पुलिस को जांच रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed