Etah: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बुरी फंस गई युवती, तोहफे के नाम पर हो गई ठगी
कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके ठगी की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा की एक युवती इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके ठगों के चक्कर में पड़ गई और चार लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। युवती को शादी करने का झांसा दिया गया था। बाद में कीमती तोहफा भेजने के नाम पर खातों में रकम डलवाई गई।
यहां का है मामला
युवती ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि डेढ़ माह पहले ही इंस्टाग्राम पर जेस्पर नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर भी चैट होने लगी। शादी करने के लिए बोला तो वह राजी हो गया। युवक ने एक तोहफा पार्सल के माध्यम से भेजने की बात कही। इसके अगले दिन एक युवती का फोन आया कि आपका पार्सल आ गया है और कुछ रुपये देने होंगे। तब युवक को फोन किया कि मेरे पास रुपये नहीं हैं, पार्सल वापस मंगा लीजिए। युवक ने रोते हुए कहा कि मेरे दस्तावेज लगे हैं, मेरे लिए मुश्किल हो जाएगी। मैं जनवरी माह में यूके से भारत आऊंगा तो आपकी सारी रकम वापस कर दूंगा।
ये भी पढ़ें - Etah Crime: सराफ को बेहोश कर 71 हजार रुपये लूटे, तीन घंटे तक पड़ा रहा सड़क पर
नंबर कर लिया बंद
आरोप है कि आश्वासन देकर मुझसे ठगी की गई है। मैंने ब्याज पर लेकर 24 नवंबर को दो बार में 45 व 98 हजार रुपये भेजे। वहीं 25 नवंबर को दो लाख 55 हजार रुपये नेफ्ट किए गए। इसके बाद से इंस्टाग्राम दोस्त ने अपना नंबर बंद कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके ठगी की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।