फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourth grade employees doing duty in BTC exam

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कराई बीटीसी की परीक्षा, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे शिक्षक

Thu, 01 Nov 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 01 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
fourth grade employees doing duty in BTC exam
परीक्षा कक्ष में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बीटीसी-2015 के प्रशिक्षुओं की चतुर्थ सेमेस्टर की निरस्त परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। आगरा जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की कक्षा निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी। 
विज्ञापन


पहले दिन बहुत कम संख्या में शिक्षक ड्यूटी देने पहुंचे तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने परीक्षा कराई। माध्यमिक विद्यालयों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में बीटीसी की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसमें केवल परिषदीय स्कूलों के शिक्षक लगाए गए हैं, माध्यमिक शिक्षकों को ड्यूटी नहीं लगाई है। 
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 15-15 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को पहुंचना था। किसी भी केंद्र पर पूरी संख्या में शिक्षक नहीं पहुंचे। डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में इस समय अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी चल रही हैं। ड्यूटी लगाते समय इस बात का ध्यान नहीं दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य अहिबरन सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों के कम शिक्षक केंद्रों पर पहुंचे, बीएसए से बात की गई है, शुक्रवार से स्थिति ठीक हो जाएगी। 
 

आगरा कॉलेज में बीटीसी परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। यहां एक केंद्र पर एक परीक्षा नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। उसकी कापी सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed