फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourlane, road, incrochment in kasganj

फोरलेन सड़क के लिए नगर पालिका की दुकानों में दुकानदारों ने की तोड़फोड़

Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
fourlane, road, incrochment in kasganj
कासगंज के सोरों गेट नगरपालिका के बाहर फोरलेन सड़क के लिए चिह्नित अतिक्रमण तोड़ते दुकानदार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना का कार्य तेजी से सर्कुलर रोड की ओर बढ़ रहा है। सोरों गेट इलाके में नगरपालिका की दुकानों में सोमवार को चिह्नित अतिक्रमण को तोडफ़ोड़ कर हटाने का कार्य भवन के किराएदारों ने स्वयं शुरू कर दिया। सर्कुलर रोड पर अन्य भवन स्वामियों के अतिक्रमण भी चिह्नित किए हैं। इनके बीच नगरपालिका के भवन में तोडफ़ोड़ के बाद खलबली मच गई।
विज्ञापन

एटा जिला मुख्यालय से कासगंज जिला मुख्यालय को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शहर के बाहरी इलाकों में निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, अब शहर के आबादी के इलाके में निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। निजी भवनों के अलावा सरकारी भवन भी अतिक्रमण के दायरे में थे। नगरपालिका की दुकानों में तोडफ़ोड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

किराएदारों ने स्वयं ही तोडफ़ोड़ शुरू की है। निर्माणदायी संस्था भी खाली होते जा रहे हिस्से पर सड़क निर्माण शुरू करती जा रही है। पीडब्यूडी के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सोरों गेट इलाके में स्वयं लोगों ने अपने अतिक्रमण हटाए हैं। जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। उन अतिक्रमणों को निर्माण विभाग की टीम हटाएगी। शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed