{"_id":"5df12bd78ebc3e87fc6b7e11","slug":"fourlane-kasganj-news-agr4196142135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए न तोड़ा जाए आंबेडकर पार्क, डीएम से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए न तोड़ा जाए आंबेडकर पार्क, डीएम से की मांग
कासगंज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पार्क न तोड़े जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अनुयाय?
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। फोरलेन के लिए कराए जा रहे काम को पूरा करने के लिए शहरी क्षेत्र में तमाम भवन तोड़े जा रहे हैं। इन भवनों में आंबेडकर पार्क भी शामिल हैं। बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आंबेडकर अनुयायी बुधवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह से मिले और आंबेडकर पार्क को न तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी को बताया कि आंबेडकर पार्क वर्षों पुराना है। इस पार्क को न तोड़ा जाए। पार्क टूटता है तो आंबेडकर अनुयायियों की भावना को ठेस पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने मांग करने वालों से स्पष्ट किया कि जितनी हद में फोरलेन बनना है उतना तो बनेगा ही, लेकिन आंबेडकर पार्क को कुछ हद तक पीछे की ओर बढ़ाकर जगह दे दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। डीएम के आश्वासन पर आंबेडकर अनुयायी संतुष्ट नजर आए। लोक निर्माण विभाग ने तय किया है कि आंबेडकर पार्क को कुछ हद तक दूसरी दिशा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिससे पार्क का क्षेत्रफल लगभग बराबर ही बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।