फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four youths kidnapped minor girl and sexually abused her in Firozabad

Firozabad: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, गांव के चार युवकों ने की वारदात

Tue, 23 Aug 2022 09:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 09:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Four youths kidnapped minor girl and sexually abused her in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में छत पर सो रही एक किशोरी को गांव के ही चार युवक उठा ले गए। आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोर की धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार डालेंगे। मामला दबाने के लिए गांव में पंचायत हुई। बाद में पीड़िता के पिता ने चारों आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा 10 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा रविवार रात को छत पर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के ही चार युवक छत पर चढ़ आए। उन्होंने हाथों से किशोरी का मुंह बंद कर दिया और उठा ले गए। आरोपियों ने पड़ोसी के घर में  छात्रा से दुष्कर्म किया। चीख सुन परिजन जाग गए। 

विज्ञापन

पंचायत कर मामला दबाने की कोशिश 

जब किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सोमवार सुबह आरोपियों ने बदनामी का डर दिखाते हुए पीड़ित के परिजन को मनाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पंचायत कर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन कोई बात नहीं बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम पीड़ित छात्रा के पिता ने गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पचोखरा के थाना प्रभारी अंजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed