{"_id":"62a4cf45a8a702091f1ee4f0","slug":"four-youths-drowned-while-bathing-in-yamuna-two-rescued-one-died-search-for-other-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: यमुना में नहाते समय डूब गए चार युवक, दो को बचाया, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यमुना में नहाते समय डूब गए चार युवक, दो को बचाया, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Sat, 11 Jun 2022 10:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:52 PM IST
सार
आगरा में कैलाश घाट पर शनिवार दोपहर को यमुना नदी में नहाते समय चार युवक डूब गए। दो को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक गहरे पानी में चले गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोतोखोरों ने एक के शव को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कैलाश घाट पर शनिवार दोपहर को यमुना नदी में नहाते समय चार युवक डूबने लगे। किनारे पर खड़े एक वृद्ध ने दो को बाहर निकाल लिया, जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। इनमें से एक का शव बाहर निकाल लिया गया। दूसरे की शाम तक तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जगदीशपुरा के ममता विहार निवासी 20 वर्षीय अंकित और पवन शनिवार दोपहर को कैलाश घाट आए थे। उनके साथ दो और युवक थे। कैलाश घाट पर मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र की तरफ गंगाजल की पाइप लाइन से पानी गिरता है। युवक इसी तरफ नहाने चले गए थे। अचानक गहरे पानी में चले गए। चारों डूबने लगे। यह देखकर किनारे पर खड़े एक बाबा आ गए। उन्होंने डंडे की मदद से दो को बाहर निकाल लिया, जबकि पवन और अंकित डूब गए। दो घंटे बाद पवन के शव को निकाल लिया गया। अंकित की शाम तक तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन