फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Ward Boys Corona Positive In Sn Medical College

Corona Virus In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में चार वार्ड ब्याय संक्रमित, आइसोलेशन में भर्ती

Fri, 17 Apr 2020 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Apr 2020 12:30 AM IST
सार

ब्लड बैंक में 152 लोगों की सूची बनाई 

विज्ञापन
Four Ward Boys Corona Positive In Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को 200 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग ज्यादा हैं। इनको क्वांरटीन सेंटर में रखा गया है। पांच लोगों को भर्ती किया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सर्विलांस टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के, एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित वार्ड ब्वाय के संपर्क में आने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ के नमूने लिए गए। इनको क्वारंटीन में रखा गया है। 
विज्ञापन


एसएन के संक्रमित चार वार्ड ब्वाय भर्ती 
बुधवार को 19 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला था। इनमें से चार एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वाय हैं। इनमें 30 साल की आया के अलावा 45- 45 साल के दो और एक वार्ड ब्वाय 38 साल का है। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी के मरीजों को फतेहपुर सीकरी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पति-पत्नी को भी फतेहपुर सीकरी में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

ब्लड बैंक में 152 लोगों की सूची बनाई 
दिल्ली गेट स्थित ब्लड बैंक के स्टाफ और यहां आने वाले 152 लोगों को चिह्नित किया गया है। सर्विलांस टीम ने इनको फोन कर घरों पर ही रहने को कहा है।इनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

ब्लड बैक में शहीद नगर की संक्रमित महिला की आठ अप्रैल को डायलिसिस कराई गई थी। बृहस्पतिवार को टीम यहां पहुंची और आठ से 15 अप्रैल तक डायलिसिस कराने वाले, रक्तदान करने और रक्त लेने वालों की सूची देखी। यहां क्वारंटीन में रखे गए नौ तीमारदार और स्टाफ के 22 लोगों से बात कर उनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाई। इस तरह से 152 लोग चिह्नित किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed