फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four villagers injured in firing

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मथुरा का पींगरी गांव, दो महिलाओं समेत चार घायल

Sat, 26 May 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 May 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
 four villagers injured in firing
Demo Pic
मथुरा में शनिवार को शेरगढ़ क्षेत्र के गांव पींगरी में गोलियां चल गईं। खेत पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


गोली लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

      
गांव पींगरी निवासी इरशाद पुत्र उस्मान खेत पर लीकेज पानी की पाइप लाइन को सही करा रहा था। इसी बीच नरवीर ने उसे टोका। इस पर दोनों में विवाद हो गया। 

दो महिलाओं समेत चार घायल

 four villagers injured in firing
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विवाद बढ़ा तो नरवीर और उसके भाइयों ने इरशाद पर हमला कर दिया। हमलावरों से बचकर इरशाद अपने घर की तरफ दौड़ा। पीछा कर रहे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। 

छर्रे लगने से इरशाद घायल हो गया। बचाने आई इरशाद की चाची नाजमा पत्नी अब्दुल माजिद, हलीमा पत्नी मुश्ताक और पप्पू पुत्र उमर मोहम्मद, मुकीम पुत्र मुवीन को भी छर्रे लग गए। 

सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाजमा की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। 

चचेरे भाई अब्दुल रसीद ने नरवीर समेत छह के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भीम को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed