{"_id":"6875d1e64b02ceb08d085688","slug":"four-schools-found-running-without-recognition-in-agra-notice-for-closure-issued-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Schoole Closed In Agra: आगरा के इन 4 स्कूलों को नोटिस, तत्काल बंद करने के दिए गए निर्देश; ये चेतावनी भी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Schoole Closed In Agra: आगरा के इन 4 स्कूलों को नोटिस, तत्काल बंद करने के दिए गए निर्देश; ये चेतावनी भी दी गई
Tue, 15 Jul 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:09 AM IST
सार
Agra Schools News: आगरा में संचालित चार स्कूलों को तत्काल बंद करने को नोटिस दिए गए हैं। ये वो स्कूल हैं, जो बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Illegal Schools in Agra: आगरा शहर में कई स्थानों पर अमान्य स्कूल संचालित हो रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी नगर ने चार स्कूलों पर छापा मारा। स्कूलों में बिना मान्यता के कक्षाएं चल रही थीं। सभी को तत्काल स्कूल बंद करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी नगर सुमित कुमार ने सोमवार को कमाल खां के संत ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में नर्सरी से दसवीं तक कक्षाएं संचालित हो रही थीं। मान्यता सिर्फ प्राथमिक स्तर की थी। पता भी दूसरी जगह का दर्ज था। स्कूल को तत्काल बंद करने का नोटिस दिया गया।
ये भी पढ़ें - दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
ये भी पढ़ें - दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
कमाल खां के एसएस पब्लिक स्कूल में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां नर्सरी से पांचवीं तक कक्षाएं चल रही थीं। इसे भी बंद करने का नोटिस दिया गया। संत जीएस कॉलेज ख्वासपुरा में नर्सरी से दसवीं तक कक्षाएं चल रही थीं। इनके पास मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। इसी तरह विद्या भारती स्कूल नरीपुरा का निरीक्षण किया गया। यहां नर्सरी से कक्षा आठ तक कक्षाएं चल रहीं थी। इनके पास प्राथमिक स्तर की मान्यता थी। इन्हें भी नोटिस दिया गया।