फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four policemen suspend for sold out Illegal liquor in lockdown in mathura

Lockdown: तस्कर को मोहरा बना जब्त शराब की बिक्री कर रहे थे पुलिसकर्मी, बंद फैक्टरी को बनाया अड्डा

Thu, 16 Apr 2020 11:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
four policemen suspend for sold out Illegal liquor in lockdown in mathura
इसी फैक्टरी को बना रखा था अड्डा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में शराब तस्कर को मोहरा बनाकर पुलिसकर्मी फिल्मी अंदाज में जब्त शराब का धंधा कर रहे थे। इस मामले में कई सफेदपोश और अधिकारियों के भी नाम प्रकाश में आ रहे हैं। जिले के कांशीराम आवास अजीजपुर से अवैध शराब की बिक्री का खेल चल रहा था।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान बुधवार को पुलिस ने इसी आवास से शराब और सिपाही की कार बरामद की है। इस मामले में दो सिपाही और तस्कर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी प्रभारी और हेड मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से कमई करहला निवासी विष्णु कई दफा शराब की तस्करी में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे ही अपना मोहरा बना लिया। विष्णु को तस्कर से माफिया बनाने में पुलिस के अलावा कुछ सफेदपोश भी साथ रहे हैं। उनके साथ मिलकर पहले विष्णु ने अजीजपुर स्थित डूडा के कांशीराम आवासीय योजना का मकान कब्जाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर इसी मकान को पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब की बिक्री का अड्डा बना लिया। इसके बाद अवैध शराब के इस धंधे में कोटवन चौकी के साझीदार बनने की चर्चा आम हो गई। यहां तक कि इसमें संलिप्त पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पुलिस के आला अधिकारियों के नाम की धमकी भी देते थे। 
 

कागजों में नष्ट शराब को बेचते थे

हरियाणा ब्रांड की जो शराब पुलिस की पकड़ में आती थी, उसे वो पहले कोटवन चौकी के निकट की फैक्टरी में ही रखते थे। पुलिसकर्मी जब्त शराब को कागजों में नष्ट कर देते थे। बाद में इसी शराब को तस्कर के अड्डे से बेचा जाता था।

फैक्टरी को कब्जा रखा था

पुलिसकर्मियों ने आगरा के एक व्यापारी की बंद पड़ी फैक्टरी पर कब्जा कर रखा था। 20 वर्ष से चौकीदारी कर रहे चौकीदार थान सिंह भी इसमें लिप्त था। फैक्टरी मालिक के अनुसार तो उसे इस संबंध में कुछ नहीं मालूम। परंतु अधिकारी फैक्टरी मालिक की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

सक्रिय हुए थे अफसर 

विगत शनिवार को अवैध शराब के जब्त किए गए ट्रक से शराब चोरी करने के मामले की रिपोर्ट कोटवन पुलिस ने ही कोसीकलां थाने में दर्ज की थी। इस रिपोर्ट पर सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए और उन्होंने जब मामले की छानबीन की तो खुलासे तक पहुंच गए। 

सीओ ने भी कराई एफआईआर

सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने भी एक एफआईआर कोसीकलां कोतवाली में कराई गई है। जिसके माध्यम से वह उस सभी माल के मुकदमों की जांच करेंगे जो कोटवन चौकी से गायब हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि सीओ ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed