फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Person Quit From Etah Quarantine Center Update News

अव्यवस्थाओं के चलते भर्ती लोगों में रोष, क्वारंटाइन सेंटर से महिला सहित चार भागे

Tue, 28 Apr 2020 04:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Four Person Quit From Etah Quarantine Center Update News
क्वारन्टीन सेंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर के मध्य एक डिग्री कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते यहां भर्ती लोगों में रोष व्याप्त है। इससे घबराकर सोमवार की महिला सहित चार लोग भाग गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि एक महिला और एक व्यक्ति लौट आया है, जबकि दो की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन


शहर के मध्य जीटी रोड पर बने क्वारंटीन सेंटर में गंदगी की समस्या के चलते मच्छरों की भरमार है। इससे भर्ती संदिग्ध चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं। देर रात करीब एक बजे बिजली चली गई।
विज्ञापन


कॉलेजकर्मियों ने थोड़ी देर के लिए जेनरेटर चलाया, लेकिन वह भी करीब दो बजे दम तोड़ गया। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर यहां से चार लोग भाग गए। इनमें से एक महिला और दूसरा रोहित शीतलपुर के हैं, जबकि तीसरा अलीगंज और चौथा वसुंधरा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की गिनती हुई तो चार लोग कम निकले। इस पर वहां हड़कंप मच गया। केद्र प्रभारी डॉ. जीडी घिडोलिया ने इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी राजकुमार को दी। पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो दो लौट आए पर दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है।  

क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं 55 लोग
क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों सहित करीब 55 लोग भर्ती हैं। इन्हें सुबह दस बजे नाश्ता, दोपहर और सायंकाल भोजन दिया जा रहा है। शुरूआत में सार्वजनिक रसोई से भोजन आ रहा था, लेकिन अब यहीं रसोई की व्यवस्था कर भोजन बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed