फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people drown in Ganges one saved During Ganesh Visarjan in Kasganj

कासगंजः गणेश विसर्जन को घाट पहुंचे चार लोग गंगा में डूबे, एक को बचाया

Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four people drown in Ganges one saved During Ganesh Visarjan in Kasganj
गंगा में डूबे लापता अंकित और शिवम के फोटो - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जित कर स्नान कर रहे चार युवक गंगा में डूब गए। जिनमें से गोताखोरों ने एक युवक को सकुशल बाहर निकाल दिया। जबकि तीन की तलाश देर शाम तक जारी रही। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गुरुवार को जगह-जगह से श्रद्धालु टोलियां बनाकर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को विसर्जित करने गंगाघाटों पर पहुंचे। एटा के गांव मानपुर मंडी से आए श्रद्धालुओं की टोली में शामिल शेर सिंह (23) पुत्र रामकिशन कछला गंगानदी पर स्नान के दौरान डूब गया।
विज्ञापन


साथियों ने बचाव के लिए लोगों को पुकारा। गोताखोरों ने श्रद्धालु की तलाश में गंगा में छलांग लगाई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
 

कादरगंज गंगाघाट पर गंजडुंडवारा के सुदामापुरी से श्रद्धालुओं की टोली भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन करने पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। जिनमें से सुदामापुरी निवासी अंकित शाक्य (17) पुत्र अजय शाक्य, शिवम (18) पुत्र कृपा शंकर एवं नितिन गंगा में डूब गए।

डूबते श्रद्धालुओं को बचाने के लिए गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने नितिन को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि अंकित, शिवम और शेर सिंह की देर शाम तक तलाश जारी रही।

पटियाली एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम, तहसीलदार तिमराज सिंह गंगाघाट पर पहुंच गए। यहां अधिकारी श्रद्धालुओं की तलाश कराते रहे। गंगा में डूबे श्रद्धालुओं के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

उपजिलाधिकारी पटियाली शिवकुमार ने बताया कि गंगा में डूबे चार लोगों में से एक श्रद्धालु को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। गोताखोर गंगा में उतारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed