फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four patients, including an old man suffering from diarrhea, lost their lives

Agra News: डायरिया से पीड़ित वृद्ध समेत चार मरीजों की गई जान

Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four patients, including an old man suffering from diarrhea, lost their lives
मैनपुरी। जिले में बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। बुखार के साथ ही डायरिया और अस्थमा के मरीजों की हालत बिगड़ रही है। रविवार को अस्थमा से पीड़ित तीन मरीजों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, गांव रठेरा निवासी एक वृद्ध की डायरिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 37 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी राजाराम (80) को पिछले दो दिन से उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला नया नगला निवासी गीता देवी (55) पत्नी मोतीलाल को सांस लेने में दिक्कत के चलते शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला शोभा निवासी शीला देवी (57) पत्नी गिरीश चंद्र को अस्थमा की दिक्कत थी। शनिवार की रात परिजन ने सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। गांव कातके निवासी जयपाल सिंह (55) को सांस लेने में दिक्कत के चलते शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सभी को गंभीर हालत में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed