{"_id":"61b63c5dd5fb354e8b5bbf31","slug":"four-nomination-for-gram-pradhan-28-for-secretary-kasganj-news-agr51766439","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के चार तथा सदस्य पद के 28 नामांकन हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के चार तथा सदस्य पद के 28 नामांकन हुए दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला की ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन दाखिल किए गए। एक प्रधान पद के लिए चार नामांकन हुए जबकि सदस्य पद के लिए 28 नामांकन जमा किए गए। नामांकन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
कासगंज में ग्राम पंचायत मनोटा के प्रधान पद के लिए अजय कुमार, उनकी पत्नी ब्रजेश कुमारी, महेश चंद्र उनकी पत्नी कुसुमा देवी ने नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे। वहीं, सातों विकास खंड में सदस्य पदों के रिक्त 28 पदों पर इतने ही नामांकन दाखिल हुुए। जिससे इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की सुबह 10 बजे से जांच की जाएंगी। जांच में नामांकन सही पाए जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। वहीं प्रधानपद के लिए 14 दिसंबर को नामांकन वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
इन ग्राम पंचायतों के सदस्य हो जाएंगे निर्विरोध
कासगंज की ग्राम पंचायत बहोरा में वार्ड 2, इखौना में वार्ड 1, कांतौर वार्ड 4 , अमांपुर में ग्राम पंचायत नौआबाद वार्ड 11, जारई वार्ड 7, जाटऊ अशोकपुर वार्ड 9, बरीखेड़ा वार्ड 5, भगृवासिनी वार्ड 1, गंजडुंडवारा में ग्राम पंचायत अहमद देव नगर वार्ड 3, गनेशपुर भाटान वार्ड 11, नगला भगना वार्ड 4, पटियाली ग्राम पंचायत नगला बेरू वार्ड 7, मेदपुर वार्ड 1 व 10, सहावर में ग्राम पंचायत कनोई वार्ड 4, कुवरपुर वार्ड 2, सिढ़पुरा में ग्राम पंचायत बसई वार्ड 7 व 12, सोरों में गुरहना लुहर्रा, वार्ड 2, तोलकपुर वार्ड 2, 8, 9 व 11, भाऊपुर वार्ड 7 व 9, उढ़ेर पुख्ता वार्ड 9, कुढ़ार वार्ड 13, चकेरी वार्ड 4 के सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है।