फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four more suspect of swine flu

स्वाइन फ्लू के चार और संदिग्ध मरीज

Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
four more suspect of swine flu
एसएन मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू के चार और संदिग्ध मामले सामने आए। चिकित्सकों ने इनके सैंपल लेकर दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) जांच को भेजे हैं। इन मरीजों में दो बच्चे हैं। प्राइवेट लैब में जांच कराने पर इनको इंफ्लूएंजा ए (एच1एन1) बताया गया था। डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। बता दें कि विभाग की ओर से दिल्ली जांच को भेजे गए तीन सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। राहत की बात, इनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि दवाओं का पूरा इंतजाम है। घबराने जैसी स्थिति नहीं है। विशेषज्ञ टीम फ्लू की संभावना पर ही सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने पर खत्म होगा प्रभाव
- एसएन मेडिकल कालेज माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल बताते हैं कि 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर इसका खतरा कम होने लगता है। अमूमन 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर इसका वायरस नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन


ये रहते हैं लक्षण:
- बुखार, खांसी-छींक
- नाक से पानी बहना
- गले में दर्द, बदन दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- उल्टी-दस्त होना, जोड़ों में दर्द

इनका रखें ख्याल:
- खांसते-छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें
- तरल पदार्थ और पौष्टिक आहार ज्यादा लें
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed