{"_id":"613761c98ebc3e7f42301d6d","slug":"four-more-dengue-patients-found-in-agra-addmited-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में डेंगू: पांच और नए मरीज मिलने से बढ़ा आंकड़ा, घरों पर हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में डेंगू: पांच और नए मरीज मिलने से बढ़ा आंकड़ा, घरों पर हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
आगरा में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन गनीगत है कि अब तक कोई मौत नहीं हुई है। अब दस मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सभी के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और वहां दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज शिकोहाबाद का है, चार आगरा के हैं। आगरा के मरीजों में दो बच्चे और दो वयस्क हैं। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इनकी हालत ठीक बताई गई है। अब तक आगरा के 10 मरीज हो गए हैं। शिकोहाबाद का वयस्क मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
45 मरीजों की एलाइजा जांच
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को 45 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई थी। इसमें से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें कालिंदी विहार निवासी 14 साल की किशोरी, बिचपुरी के अजीजपुर निवासी 15 साल का किशोर शामिल है। कमला नगर की 50 साल की महिला और शीतला गली खंदारी का रहने वाला 25 साल के युवक की रिपोर्ट में भी डेंगू मिला है। यह निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके घरों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। परिजनों की स्क्रीनिंग भी की गई है। अब तक आगरा में डेंगू के कुल 10 मरीज हो गए हैं। राहत की बात है कि अभी तक किसी मरीज की डेंगू के कारण पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में 21 संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। मेडिसिन विभाग में नौ और बालरोग विभाग के डेंगू वार्ड में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। शिकोहाबाद के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसएन में भर्ती सात मरीज ठीक हो गए हैं, इनको डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
रात्रि कर्फ्यू में ढील बढ़ी: ताजनगरी में अब रात 11 बजे तक खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और बाजार
चल रहा है इलाज
डेंगू के चार मरीज और मिले हैं। इनका इलाज चल रहा है। टीम भेजकर इनकी रिपोर्ट भी बनाई है। अब तक जिले में डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
12 लैब ही दे रहीं रिपोर्ट, 68 को दिए जा रहे नोटिस
स्वास्थ्य विभाग 68 पैथोलॉजी लैब को नोटिस दे रहा है, यह लैब स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट नहीं दे रहीं हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि जिले में करीब 80 पैथोलॉजी लैब हैं, इसमें से 12 लैब ही डेंगू की पुष्टि होने पर जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेज रहे हैं। बाकी के पैथोलॉजी लैब से कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। पैथोलॉजी संचालक विभाग की वेबसाइट और फोन नंबर (0562-2600412) पर जानकारी दे सकते हैं। मरीज का एक नमूना भी भेजना होगा।
राधाष्टमी मेला: बरसाना के लिए मिलेगी सीधी रोडवेज बस, डीएम ने लाइव दर्शन कराने के लिए सेवायतों से मांगी अनुमति