फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha Ashtami Mela 2021: Dm Mathura Meeting 100 Roadways Run For Devotees

राधाष्टमी मेला: बरसाना के लिए मिलेगी सीधी रोडवेज बस, डीएम ने लाइव दर्शन कराने के लिए सेवायतों से मांगी अनुमति

Wed, 08 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

राधाष्टमी पर मेले के दौरान लगने वाले भंडारों के लिए एनओसी लेनी होगी। मेला क्षेत्र के बाहर 5000 रुपये की राशि जमा करानी होगा इसके बाद भंडारे लगाने की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Radha Ashtami Mela 2021: Dm Mathura Meeting 100 Roadways Run For Devotees
राधा रानी मंदिर, बरसाना - फोटो : Social media

विस्तार

राधाष्टमी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सभी को 11 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी विभाग या ठेकेदार की लापरवाही से कोई घटना हुई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

13-14 सितंबर को बरसाना में होने वाले राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियों को पूर्ण कराने के लिए डीएम नवनीत चहल व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बरसाना स्थित होटल विंगिस्टन में बैठक ली। बैठक में पार्किंग में लाइटिंग, बारिश के समय श्रद्धालुओं के वाहन कीचड़ में न फंसे,  साफ सफाई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नगर पंचायत को सौंपी। लाइव दर्शन कराए जाने को सेवायतों से सहमति मांगी गई।
विज्ञापन

डीएम ने दिए ये निर्देश
पीडब्ल्यूडी  विभाग को बरसाना आने वाले सभी मार्गों को गड्डा मुक्त करने, रोड किनारे खड़ी झाड़ियां हटाने के निर्देश दिए। नगर में विभन्न जगहों पर 49 बैरियर लगाए जाएंगे। बीडीओ को परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई व लाइटिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बिजली विभाग ने जर्जर तारों को बदलने व  219 खंभों पर पॉलीथिन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध खानपान दिलाने के उद्देश्य से फूड विभाग खाद्य सामग्री की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग 8 शिविर लगाएगा। रोडवेज 100 बसें चलाएगा। जिसमें 30 बसें कोसी से बरसाना व 70 मथुरा से गोवर्धन होते हुए बरसाना जाएंगी। मेले के दौरान लगने वाले भंडारों से एनओसी मिलने के बाद मेला क्षेत्र के बाहर 5000 रुपये की राशि जमा कराने के बाद भंडारे लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव दर्शन की मांगी अनुमति
डीएम ने लाइव दर्शन कराने के लिए सेवायतों से अनुमति मांगी। डीएम नवनीत चहल व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऐसी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए, जिससे यहां आने वाले सभी श्रद्धालु अच्छी स्मृति लेकर जाएं।

राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed