फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four more deaths due to fever in the district, people in panic

जनपद में बुखार से चार और मौतें, दहशत में लोग

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four more deaths due to fever in the district, people in panic
कासगंज गंजडुंडवारा के गनेशपुर में बुखार से मृतक बब्बन के शोकाकुल परिजन - फोटो : KASGANJ
कासगंज/ गंजडुंडवारा/ पटियाली। जिला में जानलेवा बुखार का कहर थमनेेेेेेेेे का नाम नहीं ले रहा। चार और लोगों की बुखार से मौत हो गई। गंजडुडवारा के गनेशपुर के हालात लगातार विकराल होते जा रहे है। मृतकों में दो इसी गांव के है। इसके अलावा कई अन्य बुखार, डेंगू की चपेट में है। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

गनेशपुर निवासी बब्बन (30) पुत्र शब्बन को शुक्रवार को तेज बुखार आया। परिजन उसे फर्रुखाबाद निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार को रात्रि लगभग 2 बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे। इसी गांव की विमला देवी (48 )पत्नी महेंद्र पाल को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे गंजडुंडवारा के निजी चिकित्सक के पस दिखाने ले गए। आराम ना मिलने पर उसे अलीगढ़ ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम म्याऊ निवासी हाशिम अंसारी (60) पुत्र कासिम को शुक्रवार को तेज बुखार आया। हालात गंभीर होने पर परिजन उनको शुक्रवार की देर रात लेकर दिल्ली जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कासगंज के अहरोली जामा मस्जिद क्षेत्र निवसी जीशान खान (21) पुत्र निजामुद्दीन को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसे आगरा ले गए। इसके बाद अलीगढ़ ले जाया गया, राहत न मिलने पर दिल्ली एम्स ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गंजडंडवारा के गनेशपुर निवासी जीनत (60) पत्नी स्वर्गीय बदरुल हसन को चार दिन से बुखार आ रहा है। परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए अलीगढ़ के मल्टी सिटी हॉस्पिटल में उन्होंने रक्त की जांच कराई जहां उन्हें डेंगू पॉजिटिव आया। उनका इलाज इसी हॉस्पिटल में चल रहा है। कस्बे की मंजू गुप्ता पत्नी अजय कुमार गुप्ता तथा उनकी पुत्री रिया गुप्ता (11) को तेज बुखार आया। उन्हें बरेली ले जाया गया जांच में डेंगू पॉजिटिव आया। ग्राम म्यांऊ में रीना, सीमा, शिवांकर, नहीमा, पप्पू, विनोद, गब्बू, फारुख, रामविलास, रामप्रसाद सहित अन्य ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के छह नए मरीज मिले
कासगंज। जिला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रह है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से लगातार डेंगू मरीज सामने आ रहे है। अलग अलग गांव में छह नए डेंगू मरीज मिलने के बाद इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 23 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके है। इनमें से एक को अलीगढ़ रेफर किया जा चुका है।

विभाग के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेजकर मरीजों की जांच कराई जा रही है। जो मरीज मिल रहे है उनको स्थिति के अनुसार जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed