{"_id":"60508de7e0f51c3c2b210203","slug":"four-miscreants-arrested-for-robbery-in-trains-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
Tue, 16 Mar 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:22 PM IST
सार
- इटावा और औरया जिले के रहने वाले हैं बदमाश
- आभूषणों के साथ नकदी, मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को जीआरपी फिरोजाबाद ने हिरनगांव स्टेशन के समीप से सोमवार रात गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, आभूषणों के साथ नकदी बरामद की गई है। दो बदमाश मौके से भाग निकले। इन बदमाशों ने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ माह से ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाएं हो रही थी। खुलासे के लिए 10 दिन पूर्व एसपी रेलवे ने टीम गठित की थी। इस टीम ने अपने मुखबिर भी चौंकन्ने किए। सोमवार रात थानाध्यक्ष जीआरपी प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर बदमाश विकास अवस्थी निवासी जमुआ समिति, बबलू उर्फ नसरुउद्दीन निवासी वीर अब्दुल हमीदनगर दिबियापुर व नंदू उर्फ हिमांशू निवासी रविदासनगर दिबियापुर, सत्यम उर्फ बाबा निवासी ब्रजराज नगर भरथना इटावा को गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने फरार साथियों के नाम विनोद और सलमान निवासी इकदिल इटावा बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। पकड़े गए बदमाशों से पांच मोबाइल फोन, 6470 रुपये के साथ सोने की चेन, कुंडल, मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों ने आठ अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
झारखंड एक्सप्रेस में डाली थी डकैती
सीओ रेलवे गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के साथ 11 अक्तूबर 2019 में इटावा के समीप झारखंड एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जीआरपी इटावा ने इन लोगों को जेल भेजा था। जो जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से वारदातों को अंजाम देने लगे थे।
कॉशन पर चलते ट्रेन में चढ़ते थे बदमाश
सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ट्रेनों में अनाधिग्रहित रूप से वेंडर का काम करते थे। इस दौरान बदमाश यह पता लगा लेते थे कि कहां पर कॉशन लगा है और कहां पर ट्रेन की स्पीड धीमी होगी। रात के समय वह अपने निजी वाहन से पहुंचने के साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ जाते थे और लूट अथवा चोरी की घटना को अंजाम देकर ट्रेन से उतर आते थे।