फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four men arrested for selling Model of Taj Mahal in Yellow Zone

Agra: यलो जोन में ताज का मॉडल बेचते चार लपके गिरफ्तार, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

Tue, 18 Oct 2022 10:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

ताजमहल के आसपास लपकागिरी पर रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को पुलिस ने चार लपकों को गिरफ्तार कर लिया। ये पर्यटकों को जबरन ताज का मॉडल बेचने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन
Four men arrested for selling Model of Taj Mahal in Yellow Zone
चार लपके गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के यलो जोन में मंगलवार को लपके ताजमहल का मॉडल बेच रहे थे। पर्यटकों के मना करने पर भी घेरकर खड़े थे। पुलिस ने चार लपकों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पूर्व कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी लपके पर्यटकों को परेशान करते हैं। 

विज्ञापन


थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि यलो जोन में पर्यटकों को किसी तरह का सामान बेचना प्रतिबंधित है। ताज के पश्चिमी गेट के पास पुलिस मौजूद थी। तभी लपकों को ताजमहल के मॉडल बेचते हुए देखा। इस पर चार को गिरफ्तार किया। इनमें राजपुर चुंगी निवासी सोनपाल, तेलीपाड़ा निवासी संदीप, चौक ताजगंज निवासी साहिल खान और सारिक हैं। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


28 अगस्त को पुलिस ने पांच लपकों को गिरफ्तार किया था। वे पर्यटकों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। उस वक्त भी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। बता दें कि लपके पर्यटकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपये वसूल लेते थे। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed