फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four lane, collage

देखते ही देखते इस कॉलेज की दीवार को कर दिया जमीदोज

Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
four lane, collage
कासगंज में फोरलेन के लिए बीएवी इंटर कॉलेज की दीवार ढहाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण में जुटा लोक निर्माण विभाग जल्द ही काम पूरा करने का लक्ष्य तय कर चुका है। कलक्ट्रेट से कासगंज तक काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन बीएवी इंटर कॉलेज की दीवार ढहा दी। इसके अलावा पेड़ काटने का काम भी तेज किया गया है।
विज्ञापन

सोरों रोड पर प्रतिदिन फोरलेन निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इस मार्ग पर कई विद्यालय भी हैं। इनकी दीवारों से पीछे कुछ जमीन फोरलेन के दायरे मे है। बीएवी इंटर कॉलेज की दीवार भी फोरलेन की हद में है। सोमवार को कार्यदायी संस्था पीएनसी और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर नेे दीवार तुड़वा दी। इसके लिए फोरलेन के काम को गति देने को वन विभाग और विद्युत विभाग ने रोडमैप तैयार किया जा रहा है। बिजली विभाग खंभे समायोजित कर रहा है। जबकि वन विभाग ने सर्कुलर रोड पर पेड़ काटे हैं। काफी हद तक पेड़ कटान का काम पूरा हो गया है। वन विभाग अगले माह तक सोरों-कासगंज के बीच काम पूरा करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

अन्य शिक्षा के मंदिरों का भी खुलेगा परिसर
बीएवी इंटर कॉलेज के अलावा वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सोरों गेट स्थित श्रीगणेश इंटर कॉलेज, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन नवाब कन्या तरौरा विद्यालय की दीवारें भी फोरलेन के लिए ढहाई जाएंगी। ऐसे में इन शिक्षा के मंदिरों का परिसर खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 320 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जा रही परियोजना।
- 90 प्रतिशत से अधिक धनराशि दे चुकी है सरकार।
- 32 किलोमीटर से अधिक एटा-कासगंज के बीच हो रहा है फोरलेन का काम।
- सरकार द्वारा दिए गए बजट से अभी काम के लिए पर्याप्त धनराशि है। अतिक्रमण हटवाकर जल्द ही फोरलेन का काम पूरा करेंगे। वन और विद्युत विभाग से भी अपेक्षित सहयोग चाहते हैं कि समय रहते काम पूरा करन लें। सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed