फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four houses caught fire due to strong winds, jewelery and other items were also burnt

तेज हवाओं के कारण चार मकानों में लगी आग, जेवर समेत सामान भी जला

Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Four houses caught fire due to strong winds, jewelery and other items were also burnt
कासगंज पटियाली के नगला खिमाई में मकान के छप्पर में लगी आग से जला सामान - फोटो : KASGANJ
पटियाली(कासगंज)। पटियाली क्षेत्र के नगला खिमाई में मंगलवार देर शाम चार मकानों में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये के जेवर और नकदी जल गए। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

गांव नगला खिमाई निवासी शिशुपाल सिंह के मकान के बाहरी हिस्से में लगे छप्पर में देर शाम अज्ञात कारणों से आग लगी। यह आग पक्के मकान के अंदर रखे सामान तक पहुंच गई। शिशुपाल मदद के लिए चीखे चिल्लाए। जब तक ग्रामीण कुछ मदद कर पाते तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यहां से निकली आग की चिंगारी समीप के ही मोरपाल, चरन सिंह और मौहर सिंह के मकान तक पहुंच गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए। मदद की कोशिश में जुटे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

गृहस्वामी शिशुपाल का कहना है कि उसके मकान में रखे 65000 रुपये, सोने चांदी के जेवरात, बाइक एवं अन्य सामान जल गया। वहीं मोरपाल के मुताबिक 33000 रुपये, सोने चांदी के जेवरात जले हैं। चरन सिंह के मकान में रखे 23000 रुपये और घरेलू सामान जल गया। अग्निकांड की सूचना अफसरों को मिली। तहसीलदार राजीव निगम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed