{"_id":"6169c901cc093334742022e5","slug":"four-flights-reach-the-first-time-at-kheria-airport-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार एक दिन में चार उड़ानें, 535 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार एक दिन में चार उड़ानें, 535 यात्रियों ने किया सफर
Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पहला मौका था, जब एक ही दिन में चार फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हैं। जिससे दिनभर खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी के खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार चार फ्लाइट पहुंचीं, जिनमें 535 यात्रियों ने हवाई सफर किया। बेंगलुरू, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ की चारों उड़ानें पहली बार शुक्रवार को आगरा आईं। इसमें सबसे ज्यादा यात्रा बेंगलुरू-आगरा उड़ान में थे, जबकि सबसे कम भोपाल-आगरा के बीच आए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से शाम तक खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। पहली बार चार फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। अभी तक दो या तीन उड़ानें ही थीं, लेकिन शुक्रवार को आगरा से अहमदाबाद, बेंगलुरू, लखनऊ और भोपाल के लिए सीधी उड़ानें पहुंचीं।
विज्ञापन
एयर फोर्स डे: 'आसमान की आंख' से लैस है आगरा एयरबेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक में था योगदान
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि यह पहला मौका है, जब एक ही दिन में चार फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हैं। आने वाले दिनों में कुछ और शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
बेंगलुरू उड़ान में सवार हुए 324 यात्री
सबसे ज्यादा 324 यात्री बेंगलुरू उड़ान में रहे। इस उड़ान से 172 यात्री आगरा आए और 152 सवार हुए। अहमदाबाद फ्लाइट से 116 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 72 यात्री आगरा आए और यहां से 44 यात्री रवाना हुए। लखनऊ फ्लाइट में 58 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 44 यात्री आए और 14 यात्री गए। भोपाल फ्लाइट से 33 यात्री आगरा आए और चार यात्री यहां से सवार हुए।