फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four family members beaten up, report against seven

परिवार के चार सदस्यों की पिटाई, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four family members beaten up, report against seven
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के सदस्यों की गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। घटना की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रंजिश के चलते क्षेत्र के एक गांव खिजरपुर में 29 अक्तूबर की देर शाम शिवम के घर में गांव के ही पृथ्वीराज, रंजीत, रूमाल सिंह, विजय सिंह, सुनील, हरपाल सिंह, सुभाष लाठी डंडे लेकर घुस गए। सातों आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने अपने बचाव में चीखपुकार की। आवाज सुनकर शिवम के अन्य तीन परिवारीजन भी मौके पर आ गए। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से परिवारीजनों की भी पिटाई कर दी। हादसे में चारों परिवारीजन लहूलुहान हो गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिवम ने एक नवंबर को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित धाराओं में सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी जैनुअल हसन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed