{"_id":"619fce8bd990f45c2b72a704","slug":"four-died-of-heart-attack-in-the-district-mainpuri-news-agr515857085","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग क्षेत्रों में हार्ट अटैक से चार मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग क्षेत्रों में हार्ट अटैक से चार मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में ह्दयाघात से चार लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को 11 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार को सुबह से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। छाती में दर्द की समस्या को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीज भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार को बुधवार की रात हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गा मिल प्रांगण निवासी 70 वर्षीय सीताराम और भोगांव के ढपलीपुर निवासी 60 वर्षीय सतीश चंद्र को बुधवार की देर शाम हृदयघात की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लेकर लाए। यहां दोनों की मौत हो गई। गांव रठेरा निवासी 80 वर्षीय राजवीर सिंह दरोगाजी को बुधवार की देर शाम अचानक सीने में तेज हुआ। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
-----
इस माह 17 लोगों की मौत
नवंबर माह में जिला अस्पताल पहुंचे हार्टअटैक के मरीजों में से 17 की पिछले 25 दिनों में मौत हो चुकी है। वहीं 55 को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है। --------
विज्ञापन
इन बातों पर दें ध्यान : डॉ. धर्मेंद्र कुमार
- अधिक ठंडे माहौल में जाने से बचें
- बाहर ऊनी वस्त्र पहनकर निकलें
- अधिक वसा युक्त भोजन न करें
- सिगरेट व शराब का सेवन न करें
- सुबह-शाम 3-4 किमी सैर करें
- खाने में नमक का सेवन कम करें
- मक्खन व घी का प्रयोग सीमित करें
- तनाव लेने से बचें, पूरी नींद लें
- गुनगुनी धूप लें, सिर को तपने न दें
- ठंड में ताप लें तो हीटर आदि दूर रखें
------
जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों को अंतिम सांसों में लाया गया था। दो अन्य मरीज मृत अवस्था में लाए गए हैं। परिजनों के अनुसार उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था। पिछले कुछ दिनों से हार्टअटैक के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस