फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four died due to fever in three days in Mirhachi and Fardipur in etah

बुखार का प्रकोप: एटा के मिरहची और फरदीपुर में तीन दिन में चार की मौत, लोग भयभीत

Fri, 13 Oct 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

एटा के मिरहची और फरदीपुर में तीन दिन में बुखार से चार की मौत होने से लोग भयभीत हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों ही जगह मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Four died due to fever in three days in Mirhachi and Fardipur in etah
बुखार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटा के मिरहची क्षेत्र में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में बुखार से मरने वालों का सिलसिला भी जारी है। तीन दिनों के अंदर चार लोगों की मौत से लोग भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां रतनलाल की पत्नी सोमा देवी निवासी बिजलीघर रोड गंगापुर का इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले उन्हें पक्षाघात हुआ और बुखार भी आ रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के गांव फरीदपुर में 10 अक्तूबर को एक ही दिन में कक्षा 10 की छात्रा मधु (15), रोशनी (5) और भुम्मिराज (62) की निजी चिकित्सकों के यहां मौत हो गई। चिकित्सकों ने तीनों को डेंगू बताया था। गांव में इसे लेकर दहशत बनी हुई है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि महिला की मौत पक्षाघात की वजह से हुई है। फरीदपुर में बुखार की बात कही जा रही है। लगातार क्षेत्र में टीम भेजकर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed