फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four died after accident due to fog in agra and firozabad

जानलेवा कोहरे ने लील लीं 4 जिंदगी, अलग-अलग हादसों में 20 से ज्यादा घायल

Mon, 01 Jan 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
four died after accident due to fog in agra and firozabad
कोहरे की चपेट में - फोटो : amar ujala
घने कोहरे ने शनिवार को आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में चार जिंदगियां लील लीं। यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य मार्गों पर हुए सड़क हादसों में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हादसों के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल प्लाजा पर रोक-रोक कर गुजारा गया।  
विज्ञापन


रोमांचकारी सफर का अहसास कराने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा में खंदौली टोल प्लाजा पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां टोल प्लाजा पर टोल जमा कर रहे एक सीमेंट से भरे ट्रोला में दूध के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर की केबिन ट्रोला में समा गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में टैंकर चालक अविनाश निवासी खेड़ा राठौर आगरा, क्लीनर मान सिंह निवासी नया गांव थाना राजा खेड़ा की मौत हो गई। हाकिम सिंह निवासी फतेहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।  शवों को एक्सप्रेसवे की क्रेन और जेसीबी की मदद से निकाला जा सका। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

four died after accident due to fog in agra and firozabad
कोहरे की चपेट में - फोटो : amar ujala
वहीं आगरा के एत्मादपुर में शनिवार सुबह 9 बजे चैगान पुल के पास आगरा की ओर से दिल्ली जा रहे बालू से लदे ट्रक में ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी। 

यह बस बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 45 सवारियां लेकर जा रही थी। हादसे में बस का ड्राइवर छोटू निवासी पटियाला पंजाब घायल हो गया। पीछे से आ रही स्कार्पियो भी इसी बस में जा भिड़ी में इसमें बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। 

बाइक सवार की हादसे में मौत

four died after accident due to fog in agra and firozabad
कोहरे की चपेट में - फोटो : amar ujala
आगरा में सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार शाम को फिरोज (25) पुत्र पासा निवासी ग्राम बुरहैरा थाना खेरागढ़ अपनी बाइक से चाचा अनीस के साथ जा रहा था। ग्राम जोधापुरा के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा अनीस गंभीर रूप से घायल है। 

सैंया में हाईवे पर घने कोहरे के चलते छह वाहन आपस में टकरा गए। कटी चैकी ओवरब्रिज पर रांग साइड आ रहा ट्रक बैक होते समय हादसे का शिकार हो गया। पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्रक में जा भिड़ी। 

बस के पीछे अन्य वाहन भी टकरा गए। हादसे में भूपेन्द्र निवासी ग्राम धौलपुर, शकील निवासी ग्राम मलपुरा, रामशंकर, केदारी निवासीगण ग्राम एत्मादपुर, अनीस निवासी ग्राम धौलपुर घायल हुए हैं।

वाहनों की लंबी कतार

four died after accident due to fog in agra and firozabad
कोहरे की चपेट में - फोटो : amar ujala
मथुरा में के मगोर्रा क्षेत्र में भरतपुर रोड पर ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में सौंख निवासी चिकित्सक विपिन पुत्र दीनदयाल घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को घने कोहरे के चलते टप्पल क्षेत्र में वाहन आपस में टकरा जाने की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मांट टोल पर वाहनों को आगे जाने से रोक लिया। 

जिससे टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। कोहरे की बजह से करीब दो घंटे तक नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे। मांट टोल चौकी के सिपाही विजयपाल में एक कार ने टक्कर मार दी। घायल होने से उन्हें तत्काल उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर श्रमिक की मौत

four died after accident due to fog in agra and firozabad
accident - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद में जसराना के मोहल्ला बनियात में संचालित एनएस पब्लिक स्कूल की वैन बड़ा गांव, नगला मिलिक के साथ झपारा सहित अन्य गांवों में बच्चों को लेकर स्कूल लौट रही थी। घना कोहरा होने की वजह से वैन सामने आती कार से भिड़ गई। वैन में करीब 12 बच्चे और पांच शिक्षक मौजूद थे। छह बच्चों के चोट लगी। 

बड़ा गांव के सनी पुत्र धर्मेंद्र की नाक में चोट लगने से खून बहने लगा। हादसे की सूचना पर झपारा निवासी भूपेंद्र अपने बच्चे आशिक को अपने साथ ले गए। दूसरी तरफ शुक्रवार की देर रात्रि थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भदान के समीप हादसा हुआ। 

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला भदा निवासी उरवेश कुमार पुत्र बानासुर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही एफकॉन कंपनी में श्रमिक थे। शुक्रवार रात को काम खत्म करके वह कैंप की ओर लौट रहे थे। भदान के समीप तेज गति से आ रही वॉल्वो बस ने श्रमिक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed