{"_id":"6a3702cc1a77adf90e08a031","slug":"four-cricketers-from-agra-showcased-their-talent-in-mathura-agra-news-c-365-1-sagr1044-108477-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा के चार क्रिकेटरों ने मथुरा में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा के चार क्रिकेटरों ने मथुरा में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
आगरा के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिले के युवा क्रिकेटरों ने मथुरा में आयोजित द्वितीय अंडर-19 एचआर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खूब सुर्खियां बटोरीं। विनायक रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आगरा के जतिन चौहान, दीपक लोधी, कृष कश्यप और लक्ष्य सिंह राठौर ने टीम की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।
हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड, मथुरा में खेले गए लीग मुकाबले में क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में विनायक रॉयल्स ने चार विकेट खोकर 28.2 ओवर में 255 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।
विनायक रॉयल्स की जीत के नायक आगरा के बल्लेबाज जतिन चौहान रहे। उन्होंने 85 गेंदों में 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 149.41 रहा। जतिन के आउट होने के बाद आगरा के दीपक लोधी ने मोर्चा संभाला। दीपक ने 35 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
विज्ञापन
मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे लक्ष्य सिंह राठौर ने सिर्फ 18 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी में पांच शानदार छक्के शामिल रहे। आगरा के युवा खिलाड़ी कृष कश्यप ने गेंदबाजी में टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने छह ओवर के स्पेल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई और विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने रखा।