{"_id":"62af60cb2be0bd2af4328b46","slug":"four-corona-infected-and-found-in-the-district-mainpuri-news-agr537442587","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मिले चार कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मिले चार कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 48 घंटे में चार संक्रमित मिले हैं। इसके साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। जून में अब तक 15 संक्रमित मिले हैं।
जिले में जून के महीने में कोरोना के केस बढ़े हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जून में संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ी है। हालांकि कोई भी ऐसा केस नहीं आया जिसे अस्पताल में भती करने की जरूरत पड़ी हो।
पांच दिन में लोग हो रहे हैं ठीक
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह बताते हैं कि जून में कोरोना के नए मामले बढ़े हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पांच दिन में लोग ठीक भी हो रहे हैं। सावधानी जरूरी है। जरा भी लक्षण दिखें तो जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवा लें
सीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने में लोग लापरवाही कर रहे हैं। 59 साल से ऊपर के लोगों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क है जबकि 59 साल से नीचे के लोग रागिनी हॉस्पिटल में सशुल्क लगवा सकते हैं।