फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four buffaloes stolen from cattle herder at gunpoint

Agra News: तमंचे के बल पर पशुपालक की चार भैंसें चोरी

Sun, 29 Oct 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Four buffaloes stolen from cattle herder at gunpoint
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव पचलाना में शुक्रवार की रात पशु चोर तमंचे के बल पर पशुपालक की चार भैंस चोरी कर ली। पशुपालक के शोर मचाने पर चोर भैंसों को लोडर टेंपों में चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचलाना निवासी पशुपालक हर प्रसाद झोपड़ी में अपने पशुओं में बांधकर सो रहा था। रात में चोर तमंचा लेकर घुस आए। उन्होंनें पशुपालक हर प्रसाद के ऊपर तमंचा तान दिया और एक-एक कर चारों भैंसों को लोडर टेंपो में चढ़ाने लगे। पशुपालक की पत्नी मनोदा देवी और पुत्री आरती चोरों की आहट सुनकर जाग गए। पत्नी व बेटी के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी जाग गए और उनकी और दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख पशु चोर पशुपालक को जान से मारने की धमकी देते हुए भैंसों को लोडर टेंपों में लादकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पशुपालक की तहरीर पर भैंस चोरी का मामला सलीम कुरैशी व नदीम कुरैशी निवासी छप्परवाली गली बड्डूनगर व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed