फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Bigha Bajra Crop Destroyed in Fire, Farmer Suffers Heavy Loss

यूपी: चार बीघा बाजरे की फसल में लगी आग, देखते ही देखते पूरी मेहनत राख; तबाही देख रो पड़ा किसान

Tue, 06 Oct 2026 03:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 03:10 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के सीकरी चार हिस्सा गांव में सोमवार देर शाम किसान की चार बीघा कटी बाजरे की फसल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
Four Bigha Bajra Crop Destroyed in Fire, Farmer Suffers Heavy Loss
जल गई फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार देर शाम सीकरी चार हिस्सा गांव में किसान की चार बीघा बाजरे की कटी फसल में अचानक आग लग गई। आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी किसान लाखन सिंह पुत्र सौनी राम ने बाजरे की फसल काटकर एक स्थान पर एकत्र कर रखी थी। सोमवार देर शाम अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान की जली फसल का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed