फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four arrested for shooting youth in Khargjitnagar

युवक को गोली मारने में चार गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for shooting youth in Khargjitnagar
मैनपुरी। मतदान के दिन रविवार को अवधनगर मतदान केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ता अमन पांडेय निवासी खरगजीतनगर को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामित सहित सात-आठ अज्ञात के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पुलिस पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली में अमन पांडेय के भाई कृष्णा पांडेय निवासी खरगजीतनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार की शाम 5.20 बजे अपने भाई अमन पांडेय के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र अवधनगर गया था। वहां पहले से मौजूद गौरव यादव, सौरभ यादव, नवीन यादव, अमन यादव, बबलू पाल, रेशू यादव, सीटू निवासी मलिक मिल कॉलोनी, अंशुल यादव निवासी अवधनगर ने उन्हें घेर लिया। अमन को धमकी दी कि भाजपा का बहुत बड़ा नेता बनता है। इसी बीच नवीन, अमन, बबलू, पवन ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अमन घायल हो गया।
विज्ञापन

फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। लोग भागकर घरों में घुस गए और मकान के दरवाजे बंद कर लिए। मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। उसने घायल भाई अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसको आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में रात में ही दबिश दी। रिपोर्ट में नामित सौरभ यादव, अंशुल यादव को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वालों में शामिल शिवराज सिंह तथा सज्जन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट में नामित किए गए अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं अज्ञात में शामिल लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

अमन पांडेय को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अज्ञात लोगों की भी पहचान कराई जा रही है।
अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed