{"_id":"5e4555738ebc3ee58b3bb272","slug":"four-accused-of-murder-arrested-in-wedding-ceremony-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, दुल्हन के जीजा को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, दुल्हन के जीजा को मारी थी गोली
Thu, 13 Feb 2020 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के जीजा की हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जसवंत नगर कॉलोनी कॉलोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की शादी के लिए घर के बाहर ही टेंट लगाया था। कॉलोनी में रहने वाले जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की भी शादी थी। जयवीर पक्ष के युवकों की बाइक मीनू की शादी में आए एक युवक से टकराने पर बवाल हो गया था।
जयवीर पक्ष की ओर से फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन के जीजा नगला नीम, खंदौली निवासी धीरज की मौत हो गई थी। मामले में जयवीर, सौरभ, पंकज, प्रदीप और आकाश सहित दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।

ये आरोपी पकड़े गए
बृहस्पतिवार सुबह शाहदरा से पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी जयवीर का बेटा पंकज, कासगंज के सिकंदरपुर वेस्ट निवासी महावीर का बेटा प्रदीप, उनके दोस्त आकाश और पंकज हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रदीप ही बाइक लेकर आया था। मीनू की बरात में आए एक युवक से बाइक टकरा गई थी। प्रदीप ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया था।
जयवीर ने आकर फायरिंग की थी। उनके साथ कासंगज के ही बृजेश और हिमांशु भी शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।