फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundation stone of Agra Metro postponed due Pm Narendra Modi busy Schedule

Agra Metro: आगरा मेट्रो का शिलान्यास टला, पांच दिसंबर तक घोषित होगी नई तारीख

Mon, 30 Nov 2020 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Nov 2020 10:22 AM IST
सार

  • एक दिसंबर को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअली शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यधिक व्यस्तता के कारण अब यह कार्यक्रम टल गया है। 

विज्ञापन
Foundation stone of Agra Metro postponed due Pm Narendra Modi busy Schedule
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक दिसंबर को होने वाला आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के डीजीएम पंचनान मिश्रा ने बताया कि 23 तारीख को जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक एक दिसंबर को प्रधानमंत्री को उद्घाटन करना था। 

विज्ञापन


इसी वजह से शिलान्यास की तैयारियां की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आगरा आना था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री को अत्यधिक व्यस्तता के कारण शिलान्यास के लिए समय नहीं मिल रहा। छह दिन बाद शिलान्यास होगा। पांच दिसंबर तक नई तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन



ताजनगरी में सबसे पहले मेट्रो का प्राथमिकता वाला कॉरिडोर ताजपूर्वी गेट स्टेशन से जामा मस्जिद स्टेशन तक तैयार होगा। इसमें छह स्टेशन हैं। बसई, फतेहाबाद रोड और ताजपूर्वी गेट स्टेशन के लिए सेम इंडिया विल्टवेल ने काम शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग खत्म होने के बाद यहां सबसे पहले डिवाइडर पर पिलर खड़े करने के लिए नींव भरने के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी में 150 पिलर बनेंगे 

सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किमी की पहली मेट्रो लाइन पर छह स्टेशनों का कॉरिडोर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को दो साल दिसंबर 2022 तक चालू करना है। यूपीएमआरसी के डीजीएम पंचानन मिश्रा ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- ताजनगरी में दिसंबर 2022 तक दौड़ने लगेगी मेट्रो, जल्द रखी जाएगी आधारशिला  

तीन स्टेशन पर दिसंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पाइल्स (नींव) के लिए ड्रिलिंग (खोदाई) होगी। गोल गड्ढे खोदकर लोहे की सरिया और क्रंक्रीट से पिलर का बेस बनाएंगे। फिर यहां मेट्रो ट्रैक के लिए पिलर खड़े किए जाएंगे। एक किमी में करीब 150 पिलर बनेंगे।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed