फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Train will start running on December 2022

ताजनगरी में दिसंबर 2022 तक दौड़ने लगेगी मेट्रो, जल्द मुख्यमंत्री योगी रखेंगे आधारशिला

Sun, 01 Nov 2020 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2020 11:04 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार का मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने उन्हें मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिखाया।

विज्ञापन
Agra Metro Train will start running on December 2022
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन को मेट्रो का नक्शा दिखाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 महीने में आगरा में मेट्रो के छह स्टेशन शुरू हो जाएंगे। इनके बीच सात किमी की दूरी में मेट्रो दौड़ने लगेगी। शनिवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2022 तक पहले चरण के सभी काम पूरे हो जाएंगे। कुल 32 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक होगा। पूरे शहर में 2025 तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री जल्द आगरा मेट्रो की आधारशिला रखने आगरा आएंगे।

विज्ञापन


दो दिन के आगरा दौरे पर आए केंद्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चेयरमैन डीएस मिश्रा ने बताया कि तीन स्टेशन और चार किमी ट्रेन बनाने की निविदा हो चुकी है। शेष तीन स्टेशनों की भी निविदा जल्द हो जाएगी। पहले चरण में सात किमी ट्रैक शुरू होगा। इसमें फतेहाबाद रोड, बसई और ताज पूर्वी गेट स्टेशन बनेंगे। तीनों स्टेशन एलिवेटिड होंगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अन्य स्टेशनों में ताजमहल, जामा मस्जिद और आगरा फोर्ट की निविदा प्रकिया भी पूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि आगरा में मेट्रो शुरू होने से सिर्फ यातायात व्यवस्था नहीं सुधरेगी बल्कि शहर की छवि भी बदल जाएगी। मेट्रो प्रोजेक्ट में जो कठिनाइयां थीं वह सभी अब दूर कर ली गई हैं। सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर में 17 किमी ट्रैक बनेगा। 

कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

केंद्रीय सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार मेट्रो, मेट्रो लाइट ट्रेनों के बाद अब मेट्रो न्यू ट्रेन की योजना शुरू करने जा रही है। हल्की क्षमता की मेट्रो न्यू ट्रेनों को चलाने में 50 से 60 करोड़ रुपये प्रति किमी लागत आएगी। इन्हें छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड से सहमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि देश में 18,700 किमी मेट्रो ट्रैक बन चुके हैं। प्रतिदिन करीब 85 लाख लोग यात्रा करते हैं। आगरा समेत 27 शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

एनओसी मिलने से हुई देर, अब सभी रास्ते साफ

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो को लेकर अनापत्तियां मिलने में देर हुई इससे प्रोजेक्ट में विलंब हुआ। लेकिन अब मेट्रो के निर्माण काम को लेकर सभी रास्ते साफ हो गए हैं। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट से 11 शर्तों के साथ एनओसी मिली। फिर सेंट्रल इंम्पावर्ड कमेटी से एनओसी मिलीं। 

कुछ स्मारकों को लेकर नेशनल मोन्यूमेंट कमेटी की एनओसी प्रक्रिया चल रही है। इसमें भी अब कोई अड़चन नहीं आएगी। एमडी ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में मेट्रो की आधारशिला रखेंगे। दिसंबर में प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य धरातल पर शुरू हो जाएंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed