फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundation Stone Before A Year Ago Culvert Not Made

ढाई लाख लोग और कितना करें इंतजार, एक साल पहले हुआ शिलांयास, अब तक नहीं हुआ निर्माण

Tue, 21 Jul 2020 11:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jul 2020 11:49 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री से होगी आवास विकास की शिकायत
  • हर रोज लगता है यहां जाम

विज्ञापन
Foundation Stone Before A Year Ago Culvert Not Made
शिलान्यास के साल भर बाद भी नहीं बनी पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले जिन पुलिया का शिलान्यास हुआ, उन पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इनके न बनने से लगभग ढाई लाख लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर कितना इंतजार करें। शिलान्यास के समय घोषणा की गई थी कि काम एक-दो दिन में शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


सुल्तानगंज : 12 महीने में काम शुरू तक न हुआ 
एक साल पहले 24 जुलाई 2019 को सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे पर मुगल रोड को जाने वाली पुलिया का चौड़ीकरण करने का शिलान्यास मेयर नवीन जैन ने किया था।

ये भी पढ़ें- अमर उजाला की पहल पर जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार ने आवास विकास परिषद को इसके लिए 40 लाख की धनराशि भी स्वीकृत करा दी थी। लेकिन 12 महीने बाद भी अब तक पुलिया का काम तक शुरू नहीं हो पाया। मुगल रोड से एक लाख से ज्यादा लोग निकलते हैं, जो इस रोड से दयालबाग और कमला नगर पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरगाह नबी करीब : 14 महीने से इंतजार
बोदला चौराहे से शाहगंज रोड पर दरगाह नबी करीम के ठीक सामने 14 महीने पहले मई में पानी की पाइपलाइन शिफ्ट की गई। मेयर नवीन जैन ने पाइपलाइन शिफ्ट कराने के बाद इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए पुलिया के निर्माण को मंजूरी दी।

यहां दो लेन के रोड पर पुलिया होने से जाम लगता है। मई में पाइपलाइन शिफ्ट होने के बाद अब तक पुलिया का काम शुरू नहीं हो पाया। इस रोड से शाहगंज बोदला और शाहगंज सिकंदरा के एक से डेढ़ लाख लोग हर दिन सफर करते हैं। ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां इसी रोड पर ही है। 

अफसरों पर हो कार्रवाई
यह बेहद अजब है कि एक साल बाद भी काम शुरू ना हो पाए। मुगल रोड की पुलिया पर हर दिन जाम लगता है। यहां पर एक कार निकलने की ही जगह है। कई बार लोग नाले में गिर चुके हैं, लेकिन आवास विकास के अधिकारी पैसा मिलने के बाद भी काम नहीं करा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए - मुरारी लाल गोयल निवासी, मुगल रोड  
 

हर रोज लगता है यहां जाम
शाहगंज से सिकंदरा जाने में काफी समय लगता है। बोदला चौराहे पर पुलिया का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया। आगे ईट मंडी पर सड़क खोदकर डाल दी है। लॉकडाउन खुलने के बाद हर दिन इन दोनों जगह पर जाम लग रहा है। इसमें लोग फंसकर परेशान हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस तरफ देखते ही नहीं - प्रदीप शर्मा निवासी, बोदला   

मुख्यमंत्री से होगी आवास विकास की शिकायत
मेयर नवीन जैन ने मुगल रोड पुलिया का शिलान्यास किया था और बोदला में भी सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव उन्हीं का था। एक साल बाद काम शुरू ना होने का सवाल पर मेयर ने अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आवास विकास परिषद के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। पैसा स्वीकृत होने के बाद भी उन्होंने यहां काम शुरू नहीं किया। टोरंट से कहकर यहां से खंभे भी हटवा दिए ताकि चौड़ीकरण में कोई बाधा ना आए।

इस मामले में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से की जाएगी। इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि दूसरे अधिकारियों के लिए यह नजीर हो कि विकास कार्यों से ढिलाई पर दंड भुगतना होगा। यह अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed