फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forms to become new voters will be filled from November 1 to 7 for municipal elections in Agra

नगर निगम चुनाव: मतदाता बनने का अंतिम मौका, आगरा में एक से सात नवंबर तक भरे जाएंगे फार्म

Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
सार

नए मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए सिर्फ एक से चार नवंबर तक का मौका मिलेगा। आठ नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 

विज्ञापन
Forms to become new voters will be filled from November 1 to 7 for municipal elections in Agra
मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम के चुनाव नजदीक आ गए हैं। नए मतदाता बनने के लिए 1 जनवरी 2023 को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही है या जिनका नाम नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनके लिए अंतिम मौका है। एक से सात नवंबर तक नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन


पंचायत एवं नगरीय निकाय जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम नवनीत चहल ने बुधवार को नगर निगम की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया है। 31 अक्तूबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिसमें मतदाता अपने नाम देख सकेंगे। जिनके नाम नहीं हैं वह नए मतदाता बनने के लिए फार्म भर सकेंगे। इस दौरान आपत्तियां व दावे किए जाएंगे। जिनका निस्तारण 8 से 12 नवंबर तक होगा। 2017 के बाद अब नगर निगम चुनाव की नई मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी निर्वाचन संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। इसकी समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। बताया कि वार्ड स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी पूर्व में ही नामित हो चुके हैं। जो बीएलओ, पर्यवेक्षक व अन्य कार्यों की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 वार्डों के बदल गए नंबर

नगर निगम में 100 वार्ड हैं। क्षेत्रवार आरक्षण जारी होने के बाद सभी वार्डों के नंबर बदल गए हैं। दो वार्डों के नाम भी बदले हैं। ऐसे में मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। ताकि आपत्ति या कोई दावा हो तो 7 नवंबर तक दाखिल किया जा सके। 

जातिगत आरक्षण का इंतजार

चुनाव में जातिगत आरक्षण जारी होना है। आगरा में मेयर का पद वर्तमान में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। आरक्षण जारी होते ही दावेदार नामांकन की तैयारियों में जुट जाएंगे।

ऐसे करेंगे ऑनलाइन आवेदन

नए मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एक से सात नवंबर तक का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें राज्य आयोग की वेबसाइट ‘एसईसी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर आवेदन करना होगा।

दिसंबर में हो सकता है चुनाव

नगर निगम का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। दिसंबर के अंत तक नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जो कलक्ट्रेट के अलावा सभी तहसील व नगर निगम कार्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed