फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Union Minister Ajay Singh passes away

आगरा के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Tue, 09 Jun 2020 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 11:38 AM IST
सार

आगरा की तहसील किरावली के गांव जैंगारा के मूल निवासी अजय सिंह आगरा लोकसभा क्षेत्र से साल 1989 में जनता दल की टिकट पर जीते थे।

विज्ञापन
Former Union Minister Ajay Singh passes away
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर का निधन हो गया है। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 70 साल की उम्र में अजय सिंह ने मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। आगरा के समाजसेवी अरविंद चाहर ने इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


अजय सिंह चाहर मूलरूप से किरावली तहसील के गांव जैंगारा के रहने वाले थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1950 को हुआ था। उस समय उनके पिता कैप्टन भगवान सिंह बुलंदशहर के जिलाधिकारी थे। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक और न्यूजीलैंड में स्नातकोत्तर की डिग्री की।
विज्ञापन



इसके बाद न्यूजीलैंड में ही टेलीविजन में पब्लिसिटी और प्रोमोशन अधिकारी रहे। फीजी में फीजी टाइम्स अखबार में वरिष्ठ उप सम्पादक के तौर पर कार्य किया। वो किसान ट्रस्ट के दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार असली भारत में 1980 से 1992 तक संपादक रहे। इसके कई अन्य मीडिया संस्थानों में सेवाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता से राजनीति में आए

अजय सिंह पत्रकारिता से राजनीति में आए थे। वो 1986 से 1989 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके बाद 1989 में आगरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता और वीपी सिंह सरकार में उप रेलमंत्री बने। उन्होंने आगरा से मुंबई तक लश्कर एक्सप्रेस चलवाई थी। अछनेरा में कोच फैक्टरी मंजूर कराई, लेकिन सरकार गिर जाने के कारण लग नहीं पाई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के मित्र धर्मवीर सिंह चाहर ने बताया कि अजय सिंह ने आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत कराई थी। उनके पिता कैप्टन भगवान सिंह फिजी में राजदूत थे। वो भी 2005 से 2007 के दौरान फिजी में भारत के उच्चायुक्त रहे। वो अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष भी रहे। अजय सिंह के निधन पर आगरावासियों ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed