फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former soldier stoned for not giving him a match to light a cigarette, escapes home

Agra News: सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस नहीं दी तो पूर्व फौजी पर पथराव, घर में घुसकर बचाई जान

Wed, 10 Dec 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Former soldier stoned for not giving him a match to light a cigarette, escapes home
सिगरेट सुलगाने को नहीं दी माचिस...... युवकों ने पूर्व फौजी पर कर दिया पथराव
बाह। सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस न देने पर पूर्व फौजी पर युवकों ने पथराव कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर खुद को बचाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एक अन्य घटना में गाली गलौज का विरोध करने पर छात्र को युवकों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन




बिक्रमपुर गांव के पूर्व फौजी रामब्रेश घर पर दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस मांगीष उन्होंने खुली माचिस न होने की बात कही। कुछ देर बाद युवक आए और पथराव करने लगे। घर में घुस कर उन्होंने जान बचाई। शोर मचाने पर रिवार और बस्ती के लोग आए तो हमलावर युवक धमकी देते हुए भाग निकले। पत्थर लगने से घायल हुए रामब्रेश का बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है। वहीं, पुरा नरहौली के बारहवीं के छात्र कुलदीप बाबू को कॉलेज के क्लास रूम में पीछे बैठे छात्रों ने गालीगलौज किया। उसने पुलिस को बताया कि कॉलेज से निकलते ही शंकर बाबा की कुटिया के पास युवकों ने उसे घेर लिया। सड़क पर गिराकर पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाह पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल कराया है। जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed