{"_id":"5ecf773770c71509837123f4","slug":"former-samajwadi-party-city-president-and-son-fraud-with-daughter-in-law-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Thu, 28 May 2020 02:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 May 2020 02:05 PM IST
सार
बहू ने लगाया 18.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, रुपये मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और उनके बेटे मनुज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पूर्व महानगर अध्यक्ष ने बहू के 18.75 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस विवेचना कर रही है।
सनव्यू अपार्टमेंट, सेक्टर 11, द्वारिका, नई दिल्ली निवासी प्रिया शर्मा ने की शादी लाजपत कुंज निवासी मनुज पुत्र राजेंद्र शर्मा से हुई थी। राजेंद्र शर्मा सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। प्रिया का आरोप है कि उन्होंने मौसूमा हैरिटेज टावर, देवीराम हलवाई के पास एक दुकान खरीदी थी। दुकान का बैनामा उनके नाम था।
अक्तूबर 2017 को ससुर राजेंद्र शर्मा, पति मनुज शर्मा, ड्राइवर ओमप्रकाश तहसील सदर ले गए। यहां पर दुकान का बैनामा 22.50 लाख रुपये में करा लिया। यह रकम उसके बैंक खातों में जमा करा दी। बाद में 11 लाख रुपये राजेंद्र शर्मा ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये वापस मांगने पर उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद अपने पेन कार्ड से टैक्स के रूप में 7.75 लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में पति और ससुर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आईटीआर जमा करवा दिया।

प्रिया का आरोप है कि उसके ससुर ने 18.75 लाख रुपये वापस मांगने पर मारपीट की। मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया। रोजाना की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रिया अपनी दोनों बोटियों के साथ दिल्ली में रह रही है। पीड़िता ने आईजी से शिकायत की। इसके बाद थाना हरीपर्वत पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए गए।
पुलिस ने राजेंद्र शर्मा, उनके बेटे मनुज शर्मा, ड्राइवर ओमप्रकाश और विकास शर्मा के खिलाफ जान से मारने की धमकी, कूट रचित दस्तावेज, धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।