फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Principal of Agra College Mukhtar Singh passed away

Agra News: आगरा कॉलेज में सख्त अनुशासन लागू करने वाले पूर्व प्राचार्य मुख्तार सिंह का निधन

Mon, 26 Dec 2022 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 03:24 PM IST
सार

प्रोफेसर पीके सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12:00 उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 85 साल के थे। शास्त्रीपुरम निवासी  मुख्तार सिंह सख्त अनुशासन के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन
Former Principal of Agra College Mukhtar Singh passed away
आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मुख्तयार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। आगरा कॉलेज में सख्त अनुशासन लागू करने के लिए वे काफी चर्चित रहे। उनके भतीजे प्रो. पीके सिंह ने बताया कि वे अविवाहित थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इनके निधन पर आगरा कॉलेज में शोक सभा कर उनको श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि पश्चिम पुरी निवासी डॉ. मुख्तार सिंह जुलाई, 1990 से जून, 2001 तक आगरा कॉलेज के प्राचार्य रहे। 1985 में भी उन्होंने तीन महीने कार्यवाहक प्राचार्य का पद संभाला। उन्होंने कॉलेज में शैक्षणिक स्तर और अनुशासन को नए आयाम तक पहुंचाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन


उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य डॉ. मनोज रावत, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. केपी तिवारी, डॉ. आनंद पांडे, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. केशव सिंह, चेतन गौतम आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed