फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Prime Minister Indira Gandhi was the identity and inspiration of women's power

नारी शक्ति की पहचान व प्रेरणा थीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी

Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Indira Gandhi was the identity and inspiration of women's power
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरोंजी। कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यालय सोरों गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई है। महिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी लोकतंत्र की आवाज और आत्मा थीं। वो नारी शक्ति की पहचान और प्रेरणा थीं। शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, पीसीसी सदस्य सत्यप्रकाश गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अमित पाठक ने किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने द्वारा देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रजनेश उपाध्याय, महेंद्र पाल सिंह वर्मा एडवोकेट, रमेश धनगर, नंद किशोर जाटव, अब्दुल समद, अरविंद सक्सेना, विजय कुमार, अफसाना बेगम, गुलफिशा वारसी, अलिफ्शा, बन्नो बेगम, शरीफन बेगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोरोंजी में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व सरदार पटेल की जयंती पर उनका स्मरण किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य सुरेश पटियात ने इंदिरागांधी को देश के दुश्मनों का काल व सरदार पटेल को भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला महा नायक बताया। इस दौरान बालकिशन दुबे, शैलेंद्र महेरे, सौरभ दीक्षित, मुन्नालाल मौर्य, राधेश्याम शर्मा, राजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed