फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former NCC cadet of Agra College Richa Parashar became army officer

बेटी ने पूरा किया पिता का सपना: आगरा कॉलेज की पूर्व एनसीसी कैडेट रिचा बनीं थल सेना अधिकारी

Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
सार

महज दस वर्ष की उम्र में रिचा के पिता का देहांत हो गया था। उनकी इच्छा थी कि बेटी भारतीय सेना में जाए। बेटी ने पिता के सपने को पूरा कर दिया। 

विज्ञापन
former NCC cadet of Agra College Richa Parashar became army officer
थल सेना अधिकारी रिचा पाराशर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज की पूर्व एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की कैडेट रिचा पाराशर थल सेना की अधिकारी बनी हैं। 29 मई को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में पासिंग आउट परेड में उन्हें दो स्वर्ण पदक के साथ ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठता पत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


आगरा कॉलेज की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रीता निगम ने बताया कि रिचा पाराशर ने आगरा कॉलेज से बीए और वर्ष 2018 में इतिहास विषय से एमए किया। वर्ष 2020 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से एमफिल किया। इसी वर्ष उनका चयन थल सेना अधिकारी के लिए हो गया। 
विज्ञापन


एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 29 मई को पासिंग आउट परेड होने जा रही है। रीता निगम ने बताया कि करीब दस वर्षों के बाद कोई एनसीसी कैडेट भारतीय थल सेना में ऑफिसर बनी है। उत्तर प्रदेश निदेशालय एवं आगरा ग्रुप से एकमात्र महिला कैडेट हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट रीता निगम ने बताया महज दस वर्ष की उम्र में रिचा के पिता का देहांत हो गया था, पिता की इच्छा थी कि बेटी भारतीय सेना में जाए। रिचा ने लक्ष्य बनाकर आगरा कॉलेज एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश लिया। दृढ़ निश्चय एवं कठिन परिश्रम ने उसे इस लक्ष्य तक पहुंचीं। 

कई उपलब्धियां हैं रिचा के नाम 
लेफ्टिनेंट रीता निगम ने बताया कि रिचा पाराशर 17500 फीट की ऊंचाई पर पर्वतारोहण कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश निदेशालय की सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। राज्यपाल रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इतिहास में एमफिल की उपाधि सर्वोच्च अंकों के साथ वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की। 

कुलपति प्रो. अशोक मित्तल, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके  मिश्रा, प्रो. बीडी शुक्ला, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट विजय कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल के अलावा आगरा एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, ब्रिगेडियर लोकेश मिनोचा, डिप्टी ग्रुप कमांडर एसके पांडियान, कर्नल विष्णु सिकरवार, वन यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित खन्ना, प्रशासनिक अधिकारी मेजर बरखा गुरुबक्सानी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed