{"_id":"6050636a76334a1e9c7f84a4","slug":"former-mp-babulal-chaudhary-got-corona-vaccine-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना टीकाकरण: पूर्व सांसद ने लगवाई वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए लगा विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना टीकाकरण: पूर्व सांसद ने लगवाई वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए लगा विशेष शिविर
Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी को टीका लगातीं नर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रेडक्रॉस सोसाइटी ने नगला पदी स्वास्थ्य केंद्र पर बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण कराने के लिए विशेष शिविर लगाया। यहां पर राधा स्वामी सत्संग के 130 बुजुर्ग सत्संगियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पर पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग के सचिव एसएस भट्टाचार्य ने कहा कि बीते सप्ताह से सत्संग में सभी बुजुर्गों से टीकाकरण कराने के लिए अपील की जा रही थी, वहीं पर सभी का नाम सूची में दर्ज किया और टीकाकरण करवाया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ एके गुप्ता ने बताया कि डीएम प्रभु नारायण सिंह और सीएमओ डॉक्टर आरसी पांडे के सहयोग से सामूहिक टीकाकरण का कार्य पूरा हुआ, आगे भी इसी तरह की पहल संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को 5646 बुजुर्गों के लगा टीका
कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए सोमवार को बूथों पर भीड़ रही। 5,646 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। इनको दूसरी डोज 15 अप्रैल को लगाई जाएगी। तीसरे चरण में सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों का टीकाकरण हुआ।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो गया था। सर्वर की दिक्कत नहीं होने से मौके पर ही पंजीकरण करते हुए बुजुर्गों को सुविधा दी गई। शाम पांच बजे तक 110 बूथों पर 5646 बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों ने टीका लगवाया।
तीसरे चरण में एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण सोमवार को हुआ। 1157 स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है। इनको 15 फरवरी को पहली डोज लगी थी।