फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MP Babulal Chaudhary got corona vaccine in Agra

आगरा में कोरोना टीकाकरण: पूर्व सांसद ने लगवाई वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए लगा विशेष शिविर

Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Former MP Babulal Chaudhary got corona vaccine in Agra
पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी को टीका लगातीं नर्स - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रेडक्रॉस सोसाइटी ने नगला पदी स्वास्थ्य केंद्र पर बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण कराने के लिए विशेष शिविर लगाया। यहां पर राधा स्वामी सत्संग के 130 बुजुर्ग सत्संगियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पर पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 

विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग के सचिव एसएस भट्टाचार्य ने कहा कि बीते सप्ताह से सत्संग में सभी बुजुर्गों से टीकाकरण कराने के लिए अपील की जा रही थी, वहीं पर सभी का नाम सूची में दर्ज किया और टीकाकरण करवाया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ एके गुप्ता ने बताया कि डीएम प्रभु नारायण सिंह और सीएमओ डॉक्टर आरसी पांडे के सहयोग से सामूहिक टीकाकरण का कार्य पूरा हुआ, आगे भी इसी तरह की पहल संचालित की जाएगी।

विज्ञापन

सोमवार को 5646 बुजुर्गों के लगा टीका
 कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए सोमवार को बूथों पर भीड़ रही। 5,646 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। इनको दूसरी डोज 15 अप्रैल को लगाई जाएगी। तीसरे चरण में सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों का टीकाकरण हुआ। 

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो गया था। सर्वर की दिक्कत नहीं होने से मौके पर ही पंजीकरण करते हुए बुजुर्गों को सुविधा दी गई। शाम पांच बजे तक 110 बूथों पर 5646 बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों ने टीका लगवाया। 

तीसरे चरण में एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण सोमवार को हुआ। 1157 स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है। इनको 15 फरवरी को पहली डोज लगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed