{"_id":"69b4e1ab1b907d6da70ee9c5","slug":"former-mp-appears-in-court-in-2013-train-protest-case-next-hearing-on-19-march-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन रोकने के 2013 के मामले में पूर्व सांसद कोर्ट में पेश, 19 मार्च को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन रोकने के 2013 के मामले में पूर्व सांसद कोर्ट में पेश, 19 मार्च को अगली सुनवाई
Sat, 14 Mar 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:48 AM IST
सार
2013 में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने के मामले में पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया समेत अन्य नेता अदालत में पेश हुए। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2013 में ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने 19 मार्च को सभी को पेश होने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट में इटावा के पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजपा के किसान नेता मोहन सिंह चाहर, अनिल चौधरी और गजराज सिंह अपने अधिवक्ताओं के साथ पेश हुए। उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय अनुपस्थित रहे। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि वह 2013 में ट्रेन में बैठकर ग्वालियर परीक्षा देने जा रहे थे। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। इस वजह से उनकी परीक्षा छूट गई थी।
आरोप है कि रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में योगेंद्र उपाध्याय, अनिल चौधरी, गजराज सिंह व अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर ट्रेन रोक दी थी। जीआरपी व आरपीएफ ने सभी के खिलाफ तीन अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।