{"_id":"5d5c07d78ebc3e89ee73c0cd","slug":"former-mla-manik-chandra-yadav-joins-bjp-quits-shivpal-singh-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः शिवपाल का साथ छोड़कर पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः शिवपाल का साथ छोड़कर पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन
Wed, 21 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी-करहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी-करहल
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक मानिक चंद्र लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रीता बहुगुणा जोशी से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
मानिकचंद्र यादव मैनपुरी सदर सीट से सपा के विधायक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे मानिकचंद्र यादव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
मानिक चंद यादव को साल 1996 में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। साल 2002 में वह चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद शिवपाल यादव ने जब अलग पार्टी बनाई, तो मानिक चंद यादव ने शिवपाल यादव का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन